जीरन। सीएम राइस विद्यालय जीरन में सोमवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। साइकिल वितरण भी इन्हीं योजनाओं का हिस्सा है, ताकि छात्र बिना किसी असुविधा के नियमित रूप से विद्यालय आ सकें।
विधायक परिहार ने छात्रों से कहा कि वे मेहनत से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों व गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएम राइस विद्यालय की नई बिल्डिंग जल्द ही बनाई जाएगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, प्राचार्य रघुवीर आमेटा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेशराव तावरे, मंडल महामंत्री किशन अहिरवार, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, पार्षद दिलीप सुथार, राजेश लक्षकार, प्रेमसिंह राणावत, हरिशंकर शर्मा, राहुल गोस्वामी, सरपंच पवन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवती ईरवार ने किया और आभार प्राचार्य रघुवीर आमेटा ने व्यक्त किया।