BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 5:08 pm
KHABAR : सरपंच-सचिव के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम धोगवां के ग्रामीण, आक्रोशित होकर पहुंचे यहां और सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। ग्राम पंचायत पटियाल के सरपंच सचिव द्वारा ग्राम धोगवां में विकास कार्य अवरूध्द करने तथा ग्राम धोगवां की हालत बदतर करने के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने लामबंद होकर नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना को ज्ञापन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  ग्राम धोगवां ग्राम पंचायत पटियाल के सरपंच सचिव की अकर्मण्यता के कारण ग्राम धोगवां की हालत बद से बदतर हो रही है।
ग्रामीणों ने लामबंद होकर तहसील मुख्यालय पर ग्राम धोगवां के सरपंच सचिव के खिलाफ आरोप लगाते हुए ज्ञापन में बताया कि ग्राम धोगवा में आने जाने के लिये ना तो रोड है और ना ही सही रास्ता और ना किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है तथा गांव में चारों ओर कीचड ही कीचड भरा पडा है जिसके कारण हम ग्रामवासियों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड रहा है।
ग्राम धोगवां सिंगोली तहसील के अंतिम छोर पर मध्यप्रदेश राजस्थान की सीमा पर बसा हुआ है तथा उसकी अनदेखी सरपंच सचिव द्वारा की जा रही है।
 ग्राम धोगवां में ठाकुर जी का स्थान है जहां पर भी चारों ओर गंदगी पसरी पड़ी है और रास्ता पूरा कीचड से सना हुआ है जहां पर पूजा पाठ करने जाना भी दूभर हो रहा है।
 सरपंच और सचिव की अनदेखी और लापरवाही के कारण हम ग्रामवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं जिसके कारण हमारा जीना दुश्वार हो रहा है।
 यदि 10 दिन में ग्राम धोगवां के चारों ओर आने जाने के रास्ते तथा ठाकुर जी के स्थान के रास्ते को नहीं बनवाया जाता है तो हम ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन कर रोड जाम करना पडेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
ज्ञापन के दौरान देबीलाल, सत्य नारायण, प्रभुलाल, शिवलाल, मुकेश धाकड़,ओमप्रकाश, भेरुलाल, मांगी, रमेशचन्द्र, बबलू, श्यामलाल, अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्राम धोगवा के महिला पुरुष उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE