मनासा। तहसील मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम धामनिया (परदा) में बुधवार को खेत की मेड पर एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार किसान काचरूलाल रावत के खेत पर चारा काट रही एक महिला ने अजगर को देखा और घबराकर शोर मचा दिया।
घटना की सूचना सरपंच ने तत्काल बालागंज निवासी सर्पमित्र प्रकाश बंजारा को दी। वे तुरंत मौके पर पहुँचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग अधिकारियों मिट्ठू सिंह चन्द्रावत एवं प्रेमसिंह को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने सर्पमित्र की तत्परता की सराहना करते हुए राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।