नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ला निवासी विनोद मीणा पर पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। विनोद के भाई जमनालाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि विनोद गणेश वेल्डिंग पर काम कर रहे थे, तभी चीताखेड़ा चौकी के सिपाही उन्हें बुलाकर सुनसान जगह ले गए। वहाँ पुलिस ने खुद शराब की केनें रखीं, वीडियो बनाया और बाद में जीरन थाने में धारा 34(2) के तहत कच्ची शराब का मामला दर्ज कर दिया।
परिजनों का कहना है कि विनोद पहले से ही शुगर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका नियमित इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।