अरनिया बोराना। ग्राम स्थित भगवान श्री देवनारायण के देवरा पर सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन पं. गौ संत श्री विष्णु नारायण जी महाराज (मंदसौर वाले) के मुखारविंद से हो रहा है। यह कथा 23 अगस्त से 29 अगस्त तक टुवारिया परिवार के मांगीलाल पिता प्यारा टुवारिया के सानिध्य में चल रही है।
कथा का समापन 29 अगस्त, शुक्रवार को होगा। इसी दिन देवरा पर रात्रि जागरण का आयोजन भी रहेगा। वहीं 30 अगस्त, शनिवार को सुबह टुवारिया परिवार के कन्हैयालाल के पुत्र एवं मांगीलाल के पौत्र पुष्कर का पालना बांधने का कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।