नीमच। देशभर में गणपति उत्सव की धूम है और बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। इसी कड़ी में नीमच जिले की ग्राम पंचायत धनेरिया कलां के 16 वर्षीय शिवम पुत्र अर्जुन सूत्रकार ने अपने हाथों से 5 फीट ऊँची मिट्टी की गणेश मूर्ति तैयार की है।
शिवम ने बताया कि मूर्ति बनाने में लगभग 15 दिन लगे। उन्होंने खेत की काली मिट्टी का उपयोग कर बप्पा की मूर्ति बनाई। शिवम के परिजनों ने भी उनकी कला को देखते हुए सहयोग किया और मेहनत की सराहना की।