मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीलखेड़ी गांव के सात श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। भारी बारिश और पहाड़ी इलाके में प्राकृतिक आपदा के कारण ये यात्री हादसे का शिकार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, तीन घायल हुए, जबकि लापता बताए जा रहे दो यात्री सकुशल मिल गए। कुल सात श्रद्धालुओं में से 2 की मौत हुई, 3 घायल हुए और 2 पूरी तरह सुरक्षित मिले।
मृतक-
- फकीरचंद पिता गौतमजी गुर्जर (50), निवासी भीलखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर।
- रतनबाई पति भगतराम गुर्जर (65), निवासी भीलखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर।
घायल-
- सोहनबाई पति फकीरचंद गुर्जर (47)
- देवीलाल पिता भगतराम गुर्जर (45)
ममता पति समरथ गुर्जर (30)
सभी निवासी भीलखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर।
सकुशल मिले (पूर्व में लापता)-
- परमानंद पति गंगाराम गुर्जर (29)
- अर्जुन पिता नाथुलाल गुर्जर (28)
दोनों निवासी भीलखेड़ी।