BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 12:41 pm
SHOK SAMACHAR : खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत 108 श्री लक्ष्मणगिरी जी महाराज का देवलोकगमन, चकडोल यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। खेड़ापति हनुमान मंदिर जावद रोड नयागांव केशरपुरा के महंत 108 श्री लक्ष्मणगिरी जी महाराज का देवलोकगमन बुधवार सुबह हो गया। गुरुवार सुबह 9 बजे उनकी चकडोल यात्रा प्रारंभ हुई।

महंत जी को बग्गी (वेवाण) में विराजित कर यात्रा निकाली गई। आगे डीजे व पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा चली, पीछे संत समाज व 12 गांवों से आए श्रद्धालु महिलाएं मंगल गीत व भजन गाते हुए शामिल हुए।

यात्रा 10 बजे नयागांव पहुंची, जहां नगरवासियों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर गुरु महाराज को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं। नयागांव जावद चौराहे, सीसीआई चौराहे और फोरलेन सर्विस रोड पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केशरपुरा में विशाल जनसमूह मौजूद रहा। वहीं कानका और दामोदरपुरा में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चकडोल के पीछे ट्रैक्टर व अन्य वाहन श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे, जबकि आगे डीजे पर धार्मिक भजन-कीर्तन गूंज रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE