नीमच। तहसील के ग्राम जवासा के किसान गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अपनी खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए तत्काल मुआवजा देने और फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
किसानों ने बताया कि पटवारी हल्का नंबर 34 में इस बार सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण करवाकर राहत राशि दिलाने की मांग की।