BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 7:35 pm
NEWS : कल्लाजी वेदपीठ पर दस दिवसीय अनुष्ठान गणपति सहस्त्रार्चन पाठ हुए आरंभ, भक्तों में दिख रहा गजब का उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्री कल्लाजी का गणेशजी के मनमोहक स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के आचार्यों के अनुसार गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दस दिवसीय अष्ट विनायक गणपति अभिषेक, गणपति सहस्त्रार्चन पाठ और गणेश अथर्व शीर्ष सूक्त के पाठ प्रतिदिन पूरे विधि-विधान से होंगे। इस विशेष पूजा का उद्देश्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश से भक्तों के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना हैं। ठाकुर जी को इस दिन विशेष रूप से गजानंद स्वरूप में सजाया गया। उनकी इस अद्भुत छवि के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश को लड्डू, मोदक और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मिष्ठान का भोग लगाया गया। मंदिर की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री कल्लाजी मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन और पूजा-अर्चना करते दिखे। भक्तों में पर्व को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखते ही बनता था। यह पर्व न केवल निंबाहेड़ा, बल्कि पूरे मेवाड़ क्षेत्र के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE