BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 8:04 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में गुरुवार को अन्तर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल आठ सदनों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से ग्यारहवीं के छात्रों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में लव हाउस ने सांगा हाउस को एवं कुम्भा हाउस ने कुश हाउस को हराया। फाइनल मुकाबला लव हाउस एवं कुम्भा हाउस के बीच हुआ, जिसमें लव हाउस ने कुम्भा हाउस को हराया। प्रतियोगिता में बेस्ट बास्केटबॉल प्लेयर कुम्भा हाउस का कैडेट नरेन्द्र कुमार जाट एवं कुश हाउस का कैडेट वंश रहा। प्रतियोगिता के संयोजक जयपाल सिंह शेखावत थे। रेफरी का कार्य सीएचएम मुनबुल नरजरी एवं पीटीआई हवलदार एम नवीन कुमार ने किया। मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने इस अवसर पर कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। वे न केवल शारीरिक बल और कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मअनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित करते हैं जो कि एक सैनिक के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होनें कहा कि बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है जो गति, रणनीति और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है, और आप सभी कैडेट्स ने आज इस खेल के माध्यम से अपना जोश, समर्पण और अनुशासन प्रस्तुत किया है, वह प्रशंसनीय है। विजेता हाउस को मुख्य अतिथि ने ट्राफी प्रदान की एवं बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE