कुकड़ेश्वर। दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन नवांकुर संस्था एवं लाल कुँवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में माटी से निर्मित सिद्ध गजानन श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष सतीश खाबिया, पत्रकार दशरथ नागदा, भंवरलाल मांडीवाल, राजेंद्र पटेल, डॉ. अनिल सांवरिया, राजेश पुरोहित, संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी, मंजू सोनी एवं सत्यनारायण पीपलीवाल उपस्थित रहे। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दस दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माटी के गणेश पर्यावरण संरक्षण का श्रेष्ठ संदेश देते हैं। माटी से निर्मित प्रतिमा सिद्ध मानी जाती है, जिसके समक्ष श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। सभी ने क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की सामूहिक प्रार्थना की।
महाआरती उपरांत नगर के पत्रकार नरेंद्र चौधरी का जन्मदिन भी हर्षाेल्लास से मनाया गया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने किया।