BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 11:11 am
KHABAR : प्राथमिक विद्यालय भल्लाका खेड़ा में नौनिहालों को वितरित किए रंगीन बेग व स्टेशरी सामग्री, बच्चों में दौड़ी खुशी की लहर, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी (नीमच) । छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के प्रा वि भल्लाका खेड़ा में एक सादे समारोह के तहत स्वतंत्रता की नन्ही उड़ान सेवा संस्थान एवं विकास समिति छोटी सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में 28 अगस्त गुरूवार को प्रातः 11 बजे शाला के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को रंगीन बेग एवं उनके पढ़ने में सहायक स्टेशनरी सामग्री बांटी गई ।
जैसे ही बालकों के हाथों में यह सामग्री पहूंची उनके चेहरे पर हंसी के फव्वारे फूट पड़े मानो उन्हें कोई बहुत बड़ी सफलता मिल गई हो, होगी भी क्योंकि यह विद्यालय अति पिछड़ा क्षेत्र से आता है और यदि कोई सामाजिक संस्था वहां आकर बच्चों को पढाई में आने वाली सामग्री बांटे उनकी खुशी दो गुना हो जाती है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नागेश प्रजापति ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य संवरता है।हमारा उद्देश्य वंचित वर्ग व जरुरत मंदों को शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपना भविष्य उज्जवल कर अपने परिवार शाला और देश का नाम रोशन कर सके ‌‌। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने संस्था के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शांति लाल मीणा एम एस सी सचिव अंकित आंजना अभिषेक आंजना सदस्य श्यामलाल मीणा शिक्षिका बुलाककुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका क्रमशः गंगाबाई सीताबाई कोषाध्यक्ष रोहित रेगर ममता पाटीदार सुमितमाली प्रकाशसाहू प्रदीप मीणा नीरज शर्मा पियूष प्रजापति सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
अंत में सभी नौनिहालों को स्वल्पाहार कराया गया।सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राकेश कुमावत ने किया और आभार नीरज शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE