चीताखेड़ा। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज धर्मशाला, भादवा माताजी में रविवार 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
बैठक में मूर्ति स्थापना का स्थान चयन, राशि संकलन, निर्माण कार्य का समय निर्धारण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। समाजजनों से समय पर उपस्थित होकर सहयोग देने की अपील की गई है।