BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 4:15 pm
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल बैठक संपन्न, चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया ने कहा- ब्याज दर में कमी का ग्राहकों को मिले लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया की ब्याज दरों में की गई कमी का पूरा लाभ जिले के उद्यमियों और व्यवसायियो को मिले इसके लिए व्यापक संपर्क कर योजनाओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारी देने के लिए शाखाओं को पाबंद किया गया।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने बताया कि निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया,वृद्धि चंद कोठारी,रंजीत सिंह नाहर,बाबर मल मीणा,दिप्ती डाड सेठिया, कल्याणी दीक्षित,हेमंत शर्मा नितेश सेठिया आदि के सानिध्य में संपन्न बैठक में रजत जयंती वर्ष में सितंबर को समाप्त अर्धवार्षिक में ऋण वितरण के लक्ष्यों की प्राप्ति,राष्ट्रीय व राज्य फेडरेशन में भागीदारी उसमे रखे जाने वाले विषय ,आगामी 8 9 अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले सहकारी कुंभ का आयोजन,स्टाफ की कार्यकुशलता पर चर्चा ,ऋण स्वीकृतियां सहित कई विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हुए। बैठक में सभी शाखाओं में राहत जयंती वर्ष में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा कर जल्दी ही बेगूं प्रतापगढ़ चंदेरिया शाखा में होने वाले कार्यक्रमों की रचना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया और धन्यवाद दिनेश सिसोदिया ने व्यक्त किया।

डा सेठिया का समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और आठ उपवास की तपस्या पर अभिनंदन-
निदेशक मंडल बैठक में अर्बन बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के हाल ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और केवल गर्म जल के आधार पर 15 बार आठ उपवास की तपस्या करने पर शाल उपरना से अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना,निदेशक बाल किशन धूत, हरीश आहूजा,राजेश काबरा, राधेश्याम आमेरिया सहित सभी उपस्थित निदेशकों में डा सेठिया की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE