कंजार्डा। राजस्थान मप्र की सीमा पर बसे गोकुल ग्राम बख्तूनी में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। आज छठ पर देवनारायण मंदिर से भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। गांव के मुख्य मार्गो से होता हुआ मंदिर पर जाकर महाआरती के बाद संपन्न हुआ। इस अवसर गुर्जर समाज के आराध्यदेव भगवान देवनारायण के इस जुलूस में डीजे, ढोल की थाप पर ग्रामीण महिला पुरुष काफी नाचे। समाज जनों ने आगंतुक दर्शनार्थियो के लिए अच्छी व्यवस्था की। भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर भगवान के दर्शन लाभ लिए और जुलूस का आनंद लिया। जन्मोत्सव पर कंजार्डा से बख्तूनी तक गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा डीजे के साथ वाहन रैली निकाली।