BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2025, 12:45 pm
BIG NEWS : धीरेंद्र शास्त्री ने संतों से की एकजुट होने की अपील, मुंबई में बोले- एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा में नहीं, सनातन धर्म को मजबूत करने में लगाएं ऊर्जा, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। मुंबई स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में चल रहे तीन दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने देश के प्रमुख शंकराचार्यों, संत-महंतों और कथावाचकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब संत समाज को आपसी मतभेदों को भुलाकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक मंच पर आना चाहिए।

 

गालियां भी आशीर्वाद हैं, लेकिन अब संवाद होना चाहिए
शुक्रवार को भक्तों को आशीर्वचन देते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा, आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे प्रिय हैं। यदि वे दो दिन हमें गालियां भी दें, तो भी वह हमारे लिए आशीर्वाद ही है। लेकिन अब हमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए साथ आना होगा।”


उन्होंने खास तौर पर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित सभी चारों पीठों के शंकराचार्य, शारदा मठ व दक्षिण श्रृंगेरी पीठ के संतों, देशभर के कथावाचकों और संन्यासियों से अपील की कि सभी अपने तप, तेज और विद्वत्ता को आपस में प्रतिस्पर्धा में न झोकें, बल्कि सनातन धर्म के प्रचार और रक्षण में लगाएं।


संघर्ष नहीं, संवाद का समय है“
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आपसी संघर्ष से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि यह सनातन धर्म को कमजोर करेगा। उन्होंने संतों से भावुक अपील करते हुए कहा-

यदि हमें सनातन को बचाना है, तो एक-दूसरे से लड़ना बंद करें। अब संवाद की जरूरत है, न कि मतभेद और टकराव की।


संतों का एकजुट होना भारत को ग्रह युद्ध से बचा सकता है
बागेश्वर महाराज ने कहा कि यदि संत समाज एक मंच पर आ जाए, तो न केवल सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा, बल्कि भारत भी आंतरिक विभाजन और संघर्षों से बच सकता है। उन्होंने यह संदेश गणेश उत्सव के अवसर पर भक्तों और संत समाज दोनों को समर्पित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE