नीमच। बगीचा नंबर 13 सिटी रोड स्थित गणपति पंडाल में आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सोमवार, 29 सितंबर 2025 की रात 8 बजे गणपति जी की आरती के पश्चात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बालक एवं बालिकाओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने बारी-बारी से प्रयास किए। इस दौरान बालक कृष्ण चौहान और बालिका भूमिका ने मटकी फोड़ने में सफलता हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फाउंडेशन की ओर से दोनों विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।