मंदसौर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंदसौर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें भीलवाड़ा और मंदसौर की अंडर 15 उम्र के बच्चों का मैच हुआ, जिसमें मंदसौर टीम विजेता रही । उसके बाद मंदसौर के पूर्व सीनियर खिलाड़ियों और महिला हॉकी टीम के बीच मैच हुआ जिसमें सीनियर खिलाड़ी विजय रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अदिती गर्ग और विशेष अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा और खेल दिवस पर होने वाले 3 दिवसीय कार्यक्रम का बारे में जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया। खेल दिवस पर खुद को फिट रखने और खेलों से जुड़ने की शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा हॉकी खिलाड़ियों ने सहभागिता की। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीजी कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार ने किया और आभार हॉकी एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने किया। इस मौके पर हॉकी मंदसौर के प्रशिक्षक रवि कोपरगांवकर, वैभव चौरसिया, मिट चौहान, मंगल बैरागी उपस्थित रहे।