नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रतियोगिताओं में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने फुटबॉल, बास्केटबॉल और तैराकी सहित कई खेलों में भाग लिया। खेल दिवस का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इसी के साथ विद्यालय में जूनियर छात्र परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए चयनित परिषद इस प्रकार रही –
हेड बॉय – आरंभ चौरसिया
हेड गर्ल – माही अंदानी
वाइस हेड बॉय – अथर्व नीमा
वाइस हेड गर्ल – दीक्षी शर्मा
सांस्कृतिक कप्तान – सिद्धार्थ पाटीदार
वाइस कल्चरल कैप्टन – लीविका लोहार
स्पोर्ट्स कैप्टन – दिविजा सैनी
वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन – लोंगजाम टीटीएस
लिटरेचर कैप्टन – राजनंदनी
सब-लिटरेचर कैप्टन – कनीष शर्मा
सोशल कैप्टन – फेजिया खान
अनुशासन कप्तान – दानिया जैन
इस अवसर पर संस्था की निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने सभी छात्रों से जीवन में खेलों को महत्व देने की अपील की और नवनियुक्त परिषद को अपने दायित्व निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद के योगदान को स्मरण करना है। वे भारतीय हॉकी टीम के लिए प्रेरणा रहे और अपने खेल से देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।