रामपुरा। पिछले दिनों हुई लगातार रुक-रुककर बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही मालवा क्षेत्र में भी पानी की अच्छी आवक बनी हुई है। इसके चलते गांधीसागर बांध का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 1297.57 फीट दर्ज किया गया, जिसमें लगभग 55 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। वहीं शाम 5 बजे तक जलस्तर बढ़कर 1297.79 फीट पर पहुंच गया और आवक घटकर 31 हजार क्यूसेक रह गई। गौरतलब है कि गांधीसागर बांध की अधिकतम क्षमता 1312 फीट है।
