BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2025, 6:33 pm
NEWS : मंसूरी समाज की अनूठी पहल, कपासन में आयोजित होगा उदयपुर संभाग का प्रथम शादी सम्मेलन निंबाहेड़ा में समाजजनों ने किया पोस्टर का विमोचन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शादी ब्याह में फ़िज़ूलखर्ची रोकने के लिए समाज हित में मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उदयपुर के तत्वाधान में मंसूरी समाज का 2 नवंबर 2025 को कपासन में इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित होगा।
मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उदयपुर के पदाधिकारियों ने निंबाहेड़ा मंसूरी समाजजनों के साथ शुक्रवार को कमधज नगर स्थित मंसूरी जमातखाने में इज्तेमाई शादी सम्मेलन के पोस्टर विमोचन किया और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की।
शादी सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफैयर सोसायटी उदयपुर के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी ने बताया कि दुल्हा और दुल्हन के अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म तारीख 10 अक्टूबर 2025 तक मय रजिस्ट्रेशन फीस 11786 रुपए बैंक, चेक या केश मुख्य कार्यालय में जमा कराना होगा । यह रक़म मंसूरी एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी उदयपुर के बैंक अकाउंट में भी जमा करा सकते हें। निकाह के बाद सोसाइटी की जानिब से 21,500 रुपए की FD  दी जाएगी जो एक साल के बाद भुगतान के लिए बैंक में जमा करायी जा सकेगी, साथ ही यतीम, बेवा और आर्थिक रूप से कमजोर के बच्चे बच्चियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।  मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उदयपुर के सेक्रेटरी जाहिद मोहम्मद मंसूरी ने बताया ऐसे सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर वालों के लिए राहत प्रदान करता है क्योंकि उनका दहेज, मेहंदी, बैंड-बाजा, टेंट आदि पर होने वाला भारी खर्च बच जाता है। फिजूलखर्ची और दिखावे से बच जाता है।   
सोसायटी के सीनियर मेंबर अल्लाह बेली मंसूरी और मोहम्मद ईशाक मंसूरी ने इस्लामी नज़रिया से हज़रत मुहम्मद ने सादगी से निकाह को पसंद किया और फिजूलखर्ची की मना की इज्तेमाई शादी सुन्नत के क़रीब होती है और अल्लाह की रज़ा का सबब बनती है।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा मंसूरी समाज के सदर हाजी मुश्ताक हुसैन, पूर्व सदर हाजी असलम गोरी, नायब सदर शमशु कमर मंसूरी,सचिव मोहम्मद यूसुफ मंसूरी , जॉइंट सेक्रेटरी मुश्ताक हुसैन,हाजी कल्लू बा मंसूरी,कालू भाई पेंटर,नूर मोहम्मद सहित समाजजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE