BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : दतिया में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर जावरा में.. <<     KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एथलेटिक.. <<     KHABAR : प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए अधिकारियों.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन.. <<     BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने.. <<     KHABAR : एशियन गेम्स में एमपी के जय मीना ने रचा.. <<     KHABAR : बारिश से मक्का, मिर्च, कपास को नुकसान, 18.4.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2025, 5:05 pm
NEWS : छठे दिन मिला पानी में बही बालिका का शव, 12 किमी दूर बनास नदी के रतनखेड़ी एनीकट में मिला शव, परिवार में पसरा मातम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना क्षेत्र में बनास नदी के बहाव में गत 26 अगस्त की मध्य रात्रि को कार के बहने की घटना में लापता हुई बालिका के शव को पांच दिन के अथक प्रयास व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटना के छठे दिन प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम ने बनास नदी के रतनखेड़ी एनीकट से बरामद कर लिया है। घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बनास नदी पर बने पुराने पूल पर मंगलवार मध्य रात्रि को नदी के तेज बहाव से कार गुजारते समय कार के बह जाने की घटना में लापता हुई बालिका रूत्वी की तलाश एसडीआरएफ के एक्सपर्ट गोताखोरों द्वारा लाईन कॉम्बिंग कर घटना स्थल से 12 से 15 किमी तक नदी में बच्ची की तलाश की गई। वहीं उदयपुर रेंज मुख्यालय से मंगाए गए हाई रेजोल्यूशन एवं बड़ी दूरी की दृश्यता वाले ड्रोन की मदद से पूरी नदी में बारीकी से निरीक्षण किया गया। चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा से भी एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाकर तलाश करवाई गई। बालिका की तलाश रविवार को दिन भर जारी रही। आखिरकार घटना के छठे दिन बालिका रूत्वी का शव घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस टीम, नजदीकी ग्राम वासियों, उपरेड़ा के जब्बार व स्थानीय लोगो की तरफ से लापता बालिका को खोजने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स की मदद से ठोस प्रयास किये गए। मातृकुण्डिया डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से शव ढूंढने में परेशानियां आई, फिर भी सभी सहयोग कर्ताओं की मदद से बालिका के शव को ढूंढने में सफलता मिली। बालिका के शव को ढूंढने में सभी स्टेक होल्डर्स के साथ आसपास के ग्राम वासियों के सहयोग रहा, क्योंकि उनकी सहायता के बिना इतना बड़ा सर्च अभियान संभव नहीं था। जिला पुलिस ने बालिका को खोजने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। बालिका की पहचान की जाकर शव को परिजनों को सिपुर्द कर दिया गया है।
तलाशी के दौरान मोके पर एसडीआरएफ टीम के अलावा, एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी गंगरार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर व रमेश मीणा भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE