नीमच। विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जाति स्थापना दिवस नीमच में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और प्रयास है कि इनका लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, प्रदेश सचिव रमेश डसानी, जिला अध्यक्ष बगदीराम धनगर, संगठन प्रभारी लक्ष्मण धनगर, गायरी समाज जिलाध्यक्ष बंशीलाल धनगर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हंसराज धनगर, सरपंच गोपाल धनगर सहित अनेक गणमान्यजन, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।