BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 11:10 am
KHABAR : इस्कॉन मंदिर पर धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, ब्रह्म मुहूर्त में हुए किशोरी रूप दर्शन, शाम को महाअभिषेक का आयोजन, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधाष्टमी पर्व हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में राधारानी के किशोरी रूप दर्शन हुए, वहीं सायंकाल महाअभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए।

प्रातः 5 बजे दर्शन और मंगला आरती के बाद श्रृंगार आरती एवं श्रीमद्भागवत कथा पाठ हुआ। दोपहर 12.45 बजे भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलदेव, सुभद्रा महारानी और राधारानी को राजभोग प्रसाद अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई। भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप व कीर्तन किया।

सायंकाल धूप दर्शन के उपरांत राधारानी का महाअभिषेक किया गया और इस्कॉन प्रमुख रघुनाथप्रसाद प्रभुजी ने विशेष कथा का वाचन किया। इसके बाद छप्पन भोग एवं महाआरती हुई।

इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट वीरेंद्रसिंह राजपूत, पूर्व नपाध्यक्ष नीता हरीश दुआ, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजू तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE