मनासा। फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी वंदना हरि जोनवाल ने रतलाम में आयोजित संभाग स्तरीय ताइक्वांडो (जूडो-कराटे) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
अंडर-14 वर्ग की यह प्रतियोगिता आगामी 8 सितंबर को सागर में आयोजित होगी। राज्य स्तर तक पहुंचने वाली वंदना ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि स्कूल व नगर का भी नाम रोशन किया है।