नीमच। मप्र तैराकी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 5 सितंबर को इटारसी में आयोजित होगी। इसमें नीमच जिले का प्रतिनिधित्व जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी करेंगे।
प्रदेश स्तर पर तैराकी से जुड़ी आगामी गतिविधियों और आयोजनों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेशभर से संघ के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इससे पूर्व नीमच जिला तैराकी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष अशोक मोदी जिले की ओर से भाग लेकर तैराकी के हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखेंगे। संघ सचिव तरुण ओझा एवं उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया ने बताया कि सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर सहमति व्यक्त की है।