BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 11:39 am
KHABAR : नीमच में पूरे जोश और भक्तिभाव के साथ यादव समाज मना रहा फूलडोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी का पर्व, सत्यनारायण मंदिर से निकाली विशाल वाहन रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में यादव समाज द्वारा फूलडोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी पर्व को पूरे जोश और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर को यादव महासभा स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहा है। यह इस महोत्सव का 101 वां वर्ष है। 
आज पर्व की शुरुआत सत्यनारायण मंदिर, यादव मंडी से एक विशाल वाहन रैली के साथ हुई। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग हाथों में भगवा धर्म पताकाएं लेकर वाहनों पर सवार थे। पूरा शहर जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में भगवान श्री कृष्ण और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं भी विशेष रूप से सजी हुई थीं, जो आस्था और सामाजिक चेतना के अनूठे संगम को दर्शाती हैं। यह वाहन रैली यादव समाज की एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक थी। 
रैली शहर के प्रमुख मार्गों यादव मंडी, शंकर आयल मिल, ज्ञान मंदिर, विजय टॉकीज, कमल चौक, ग्वालटोली, स्पेंटा पेट्रोल पंप, मैस्सी शोरूम, बारादरी, घंटाघर, कुम्हारा गली चौराहा से होते हुए गुजरी और जहां से भी निकली, वहां के लोगों ने इसका स्वागत किया। रैली का समापन वापस सत्यनारायण मंदिर पर हुआ, जिसके बाद दोपहर में एक भव्य चल समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE