नीमच। 9वीं लेजर गन नेशनल चैंपियनशिप 4 से 7 सितम्बर तक बेगूसराय (बिहार) में आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नीमच के स्टार खिलाड़ी सिद्धांत सिंह गोपाल सिंह जादोन, कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल, आरव वीरेंद्र शर्मा और अस्मि मयंक कटारिया का चयन हुआ है। टीम कोच समीर सिंह जादोन और पेंटाथलॉन उपाध्यक्ष मयंक कटारिया के नेतृत्व में खिलाड़ी मंगलवार को रवाना हुए।
मॉडर्न पेंटाथलॉन अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने बताया कि लेजर गन मॉडर्न पेंटाथलॉन का एक महत्वपूर्ण इवेंट है, जिसमें 600 मीटर रनिंग और 5 लेजर शूटिंग लगातार बिना रुके 5 सेट में पूरी करनी होती है।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब तैराकी के साथ-साथ साइक्लिंग, रनिंग, शूटिंग, लेजर गन शूटिंग और बाधा कोर्स रनिंग जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी भी कराता है।
कोच आयुष गौड़, नीलेश घावरी, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार खिलाड़ियों को सुबह-शाम कठिन अभ्यास करवा रहे हैं। स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन, पैफी और नगर पालिका स्टाफ सभी आगामी एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप (दिसम्बर 2025) की तैयारी में जुटे हैं। शहरवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।