नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन. एस. सिसौदिया एवं एसडीओपी मनासा शावेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 21 सितंबर 2025 को हरिपुरा फंटा यात्री प्रतीक्षालय, मनासा-रामपुरा रोड पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने हाथ भट्टी की करीब 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की।

मौके से आरोपी गोविंद पिता रमेश बाछड़ा निवासी बर्खेड़ा थाना कु्कड़ेश्वर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं रामपुरा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
