चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने 9 क्विंटल 20 किलो खैर की अवैध लकड़ी जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी देशराज कुलदीप के निकटतम सुपरविजन में 4 नवंबर को डीएसटी टीम की सूचना पर थानाधिकारी रामसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दौराने नाकाबंदी के एक पिकअप वाहन से 9 क्विंटल 20 किलो अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी करते एक आरोपी किशनलाल पिता श्यामलाल जाती गायरी उम्र 25 साल निवासी गरदाना थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ को गिरफ्तार किया है। खैर की लकडी को मय पिकअप के जब्त किया गया। आरोपी से प्रकरण में जब्त अवैध खैर की लकडियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम थाना निकुम्भ- थानाधिकारी रामसिंह, एएसआई असराम, कानि अशोक, सन्दीप, वेदराम।
पुलिस टीम डीएसटी- हैडकानि. प्रमोद कुमार,कानि. रतनसिंह, अमित कुमार,बलराम, अजय।