मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर में रविवार शाम एक 25 वर्षीय युवक बबलू पिता सुरेश (निवासी जालिनेर) ने पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेजा। शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।

इधर, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
