BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2025, 6:51 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने स्विफ्ट कार के लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उडे होश, जानिए क्या ले जा रहा था विकास, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 3 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 41 किलो अवैध अफिम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के अंतर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि. के निर्देश पर उप निरीक्षक सुरेश चन्द, एएसआई सुन्दरपाल, कानि. दयाराम, धर्मचन्द, कपिल व ओपिला राम द्वारा सांकरिया पुलिया के पास नाकाबन्दी की गई। इसी दोरान एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 3 प्लास्टिक के काले रंग के कटटो मे 41 किलो अवैध अफिम डोडा चूरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व स्विफ्ट कार को जब्त कर कार चालक 26 वर्षीय विकास पुत्र हनुमानाराम उर्फ हडमानराम निवासी नेवाई थाना पंचपदरा जिला बालोतरा को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE