मनासा। दिनांक 21/11/25 को आवेदक आंचल नागदा पिता लोकेश नागदा निवासी निवासी म.न.273 वार्ड नंबर 19 रामनगर कॉलोनी मनासा जिला नीमच ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि लोन निकलने के एवज मै बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मनासा का सब स्टाफ रुपेश कौशल द्वारा 15000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक हिना डाबर के माध्यम से कराया गया, सत्यापन में शिकायत सत्य पाई जाने पर आज दिनांक 24-11-2025 को बैंक ऑफ़ इंडिया का सब स्टाफ रुपेश कौशल को आवेदक से ₹15000 रिश्वत लेते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा मनासा मे ट्रैप किया गया है, कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर, श्याम शर्मा अनिल ऑ ने की कार्रवाई है।