रामपुरा। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसौदिया एवं प्रभारी एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम आमलिया में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही लगभग 300 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुरा सहित थाना रामपुरा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।