BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 12:16 pm
KHABAR : शिक्षक से 5 हजार रिश्वत की मांग, नहीं देने पर निलंबन की दी धमकी, बीईओ के बाबू के खिलाफ शिकायत, तहसीलदार ने दिए जांच के आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

आष्टा। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा बीईओ कार्यालय के बाबू द्वारा शिक्षक से मेडिकल बिल पर हस्ताक्षर के बदले 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप का मामला सामने आया है। शिक्षक ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम से की है। शिक्षक के इस कदम से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


मेडिकल बिल के लिए बीईओ कार्यालय पहुंचे थे
दरअसल शासकीय प्राथमिक शिक्षक तेज सिंह ठाकुर ने मेडिकल बिल पर हस्ताक्षर के बदले ₹5 हजार की रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर अभद्र व्यवहार व निलंबन की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शिक्षक का कहना है कि वे 6 जनवरी को अपने पारिवारिक मेडिकल बिल के लिए बीईओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां बाबू द्वारा रुपये मांगे गए।


निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
शिकायत करने पर बीईओ द्वारा बाबू का समर्थन किए जाने और नाराज होकर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित शिक्षक ने मामले की लिखित शिकायत एसडीएम आष्टा को सौंप दी है और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार राम लाल पगारे ने मामले की जांच की आदेश दिए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE