सरवानिया महाराज। सरवानिया में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वार्ड नंबर एक के एक रहवासी घर में अज्ञात चोर घुस आए और करीब तीन हजार रुपये नकद सहित कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना के दौरान घर में मौजूद गृहिणी को चोरों ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया, जिससे वह घबरा गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार पुलिस चौकी पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा चोरों की तलाश जारी है।
