BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: बड़ोली खदान में दर्दनाक हादसा, मिट्टी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के बड़ोली खदान क्षेत्र में.. <<     REPORT : सरवानिया महाराज में नगर परिषद का.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी.. <<     भोली-भाली महिलाओं की आजीविका पर डाका डालने.. <<     नीमच जिले की मनासा तहसील के चपलाना गांव में.. <<     रतलाम जिले में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण.. <<     KHABAR : सावधान 20 जून से पहले किरायेदारों का पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: रावणरूंडी में दिनदहाड़े घर में घुसकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य का निरीक्षण.. <<     KHABAR : जावरा में जनकल्याण शिविर के माध्यम से.. <<     BIG REPORT : मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम चपलाना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सांसद ने उदासीन आश्रम भवन निर्माण को 11 लाख.. <<     बिजली संकट पर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा:.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम रावण रूंडी में खूनी.. <<     GOOD NEWS : सड़क हादसों में मौतें रोकने नीमच पुलिस का.. <<     NEWS : कर्मचारी जागृति यात्रा का प्रतापगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 12:21 pm
BIG BREAKING : नीमच में खून-ख़राबा, मकान दीवार विवाद में युवक की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश, गुस्साए परिजनों ने महू-नसीराबाद हाईवे पर किया चक्काजाम, न्याय की मांग को लेकर उतरे सड़क पर, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के लासूर धामनिया निवासी पवन उर्फ प्रदीप पिता राधेश्याम (उम्र 30 वर्ष) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने महू-नसीराबाद रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान की दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान पवन को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुगना बारोठ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मकान की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरोपी मुकेश बारोठ पिता शंकरलाल निवासी लासूर धामनिया ने उनके पति पर पावड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि मुकेश के पिता एवं अन्य परिजनों ने भी पवन के साथ मारपीट की।

हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके बच्चे अभी छोटे हैं और परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।

घटना के बाद मृतक का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। जहां से न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर महू-नसीराबाद हाईवे स्थित एसपी कार्यालय चौराहा पहुंचे। जहां शव एंबुलेंस से नीचे उतारने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तनाव हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

चक्काजाम के कारण महू-नसीराबाद रोड पर यातायात बाधित हो गया, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझने की कोशिश जारी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE