नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बघाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी स्थायी वारंटी गोपाल पिता हिरालाल शर्मा, निवासी गोकुलधाम कॉलोनी बघाना एवं सुनील पिता गोपाल गोयल, निवासी कृष्णा नगर बघाना को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश सोलंकी, प्रधान आरक्षक दिलीप जाट तथा आरक्षक राहुल चंदेल व अनिल प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।
