BREAKING NEWS
KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भंगार चोरी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में हुआ.. <<     छतरपुर में दर्दनाक हादसा काठन नदी में नहाने.. <<     शहडोल प्रशासनिक महकमे में हड़कंप,तहसीलदार.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 10:41 am
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की नाकाबंदी तो एस्कॉर्टिंग करते हुए पहुंची बाइक, फिर जैसे ही आई स्लेटी रंग की टाटा पंच, अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 94.020 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार की बाइक से एस्कॉर्टिंग कर रहे एक आरोपी सहित कुल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को थानाधिकारी बेगूं शिवराज राव के नेतृत्व में पुलिस व डीएसटी टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (चित्तौड़गढ़दृकोटा मार्ग) पर सामरिया सरहद में नाकाबंदी कर रही थी।

नाकाबंदी के दौरान सामरिया की ओर से एक मोटरसाइकिल आई, जिसे रोका गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्लेटी रंग की टाटा पंच कार को भी रुकवाया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक बनवारीलाल पुत्र कैलाश बैरागी (30), निवासी कांकरिया तलाई, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (म.प्र.) ने कार में अवैध अफीम डोडाचूरा होने की जानकारी देते हुए एस्कॉर्टिंग करना स्वीकार किया।

कार की तलाशी लेने पर डिक्की और पीछे के केबिन में रखे 5 प्लास्टिक कट्टों में कुल 94.020 किलोग्राम अधकुचला/पिसा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने कार चालक श्रीलाल पुत्र गंगाराम भील (27), निवासी सांगवा, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ तथा बाइक सवार बनवारीलाल को गिरफ्तार कर लिया। कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह सहित कांस्टेबल राजदीप सिंह, सुरेन्द्र पाल, दीपक, विजय और विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE