BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2026, 7:02 pm
BIG NEWS : नगदी का आरोपी निकला बाड़मेर का 10 हजार रूपये का ईनामी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने किया खुलासा, मंगलवाड़ थाना पुलिस ने 19 लाख 50 हजार के साथ किया था गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ द्वारा 19 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध नगदी जब्ती के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी बाड़मेर जिले का 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश निकला। आरोपी बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के एक प्रकरण में लंबे समय से वांछित था।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान एएसआई जगदीशचंद्र व पुलिस जाप्ता कांस्टेबल जमना लाल, प्रेमाराम, नारायण सिंह एवं टंवर सिंह ने भवानी सिंह चौधरी पुत्र भारूराम चौधरी (उम्र 41 वर्ष), निवासी महावीर नगर, थाना कोतवाली बाड़मेर, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की जानकारी ई-मेल एवं वितन्तु संदेश के माध्यम से राजस्थान के सभी थानाधिकारियों को प्रेषित की गई। इसके पश्चात पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण से दूरभाष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी उनके थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित है तथा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

इस पर आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण को सुपुर्द किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE