BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 6:51 pm
KHABAR : एमपी के इस जिले की लालघाटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। दिनांक 04.02.2026 को फरियादी सोनू पिता लालजीराम मालवीय, निवासी ग्राम बामनिया खेड़ी, द्वारा थाना लालघाटी, जिला शाजापुर पर सूचना दी गई कि उसका भाई राजेश मालवीय पिता लालजीराम मालवीय ग्राम राघवेल के पास लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मोटरसाइकिल सहित मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे तथा शरीर से रक्तस्राव हो रहा था।


सूचना पर थाना लालघाटी पर मर्ग क्रमांक 04/2026 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक राजेश मालवीय की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई है। उक्त आधार पर दिनांक 05.02.2026 को थाना लालघाटी पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1), 238(ब) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल टीम एवं फिंगर प्रिंट टीम की सहायता ली गई, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं सायबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी रविन्द्र मालवीय पिता कालूराम मालवीय, जाति बलाई, निवासी ग्राम टुंगनी, राहुल मालवीय पिता गोपीलाल मालवीय, निवासी ग्राम टुंगनी, को दिनांक 06.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी रविन्द्र मालवीय ने बताया कि उसकी पत्नी आरती को मृतक राजेश मालवीय परेशान करता था तथा उसे गुजरात मजदूरी करने साथ ले गया था। इसी रंजिश के चलते दिनांक 03.02.2026 की रात्रि में राहुल मालवीय के मोबाइल से राजेश मालवीय को फोन कर ग्राम टुंगनी बुलाया गया। गांव के पास मानसिंह पटेल के गेहूँ के खेत में आरोपियों द्वारा लाठी व चाकू से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई।


हत्या के पश्चात साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक को उसकी मोटरसाइकिल सहित बांधकर राघवेल के पास लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।


उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उप निरीक्षक अंकित इटावदिया, सहायक उप निरीक्षक भोपाल सिंह आर्य, प्रधान आरक्षक 266 जसवंत जाटव, 199 प्रमोद नागर, 05 मुकेश पटेल, 529 अरविंद तिलावदिया, आरक्षक 77 रामप्रसाद बामनिया, 02 निलेश नागवंशी, 226 मिथुन फुलेरिया, 456 अनिल वाघेला, 472 संतोष बोरासी, सैनिक 83 सत्तार खाँ, तथा सायबर टीम के प्रधान आरक्षक 641 विकास तिवारी, आरक्षक अनिल सक्सेना एवं घनश्याम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE