BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 11:05 am
BIG NEWS : नीमच की पुलिस लाइन में सनसनी, हेड कांस्टेबल होशियार सिंह की संदिग्ध मौत, 3 पन्नों के सुसाइड नोट ने मचाया भूचाल, प्रताड़ना और वसूली के गंभीर आरोप, जांच के घेरे में कई अधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की कनावटी पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल होशियार सिंह की जहरीला पदार्थ सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें विभाग के कुछ अधिकारियों पर प्रताड़ना और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियार सिंह रविवार दोपहर अपनी स्कूटी से कंट्रोल रूम पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्ञानोदय अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में  ड्यूटी लगाने और रोजनामचा लिखने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। नोट में विभागीय दबाव और प्रताड़ना का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने मीडिया से चर्चा में पुलिस के कुछ अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सीएसपी किरण सिंह चौहान ने कहा है कि सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक निवास हरियाणा ले जाने की तैयारी में हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE