BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 10:23 am
BIG NEWS : नीमच सिटी पुलिस की नाकाबंदी में खुला राज, तस्करी का खेल हुआ बेनकाब, रात के अंधेरे में पायलेटिंग कर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी..., अल्टो कार की डिक्की से निकला नशे का जखीरा, पांच आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस को नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ही प्रकरण में 145 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन और 620 क्वार्टर मदिरा मसाला शराब सहित कुल 137.7 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक अल्टो कार और दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹3,21,500 बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी नीमच किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

घटना का विवरण-
दिनांक 13 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नीमच सिटी पुलिस द्वारा मनासा नाका क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान मालखेड़ा फंटा की ओर से आ रही एक अल्टो कार (क्रमांक MP 07 CD 8241) को रोका गया। अल्टो कार की पायलेटिंग कर रहे एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी पुलिस बल एवं पंचों की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

अल्टो कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 145 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन एवं 620 क्वार्टर मदिरा मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब, अल्टो कार तथा दोनों दोपहिया वाहनों को विधिवत पंचनामा बनाकर जब्त किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी-
- विजय सिंह, पिता मानसिंह राजपूत (21), निवासी आपूखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
- गोविंद सिंह, पिता भंवरसिंह सौंधिया राजपूत (30), निवासी आपूखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
- कृष्णपाल, पिता मदनसिंह पंवार राजपूत (35), निवासी उमाहेड़ा, थाना नीमच सिटी
- अशोक, पिता दयाराम नायक (40), निवासी बोरखेड़ी पानेड़ी
- रतन सिंह, पिता मांगूसिंह सौंधिया राजपूत (40), निवासी आपूखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर

जब्त मशरूका-
- अल्टो कार क्रमांक MP 07 CD 8241 – ₹1,50,000
- मोटरसाइकिल क्रमांक MP 44 MR 1380
- बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी – ₹95,000
- 145 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन
- 620 क्वार्टर मदिरा मसाला शराब
कुल कीमत: 3,21,500

पुलिस ने थाना नीमच सिटी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान सहित नीमच सिटी थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE