नीमच। थाना बघाना क्षेत्र के सोनियाना गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। समय रहते डायल- 112 टीम की तत्परता से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार दिलाया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर 12.35 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल- 112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना बघाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक कैलाश मालवीय एवं पायलट अर्जुन ने पाया कि 35 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।
डायल-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को एफआरव्ही वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
डायल-112 जवानों की सजगता और त्वरित कार्रवाई के कारण पीड़ित को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली।