BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 10:59 am
BIG NEWS : प्यार, धोखा और मौत, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, फिर जैसे ही दिया वारदात को अंजाम, जब खाकी ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी तो उड़ गए सबके होश, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के दूधाखेड़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर उसकी राख और हड्डियों को कुएं में फेंक दिया, जबकि कुछ अवशेष खेत में गाड़ दिए।

पुलिस के अनुसार, मृतक धनराज योगी 10 अप्रैल की रात से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी पंकज चौधरी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपी ने धनराज को खेत पर बुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं। मामले में मृतक की पत्नी धापूबाई को भी सह-आरोपी बनाते हुए हिरासत में लिया गया है। बरामद अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

गुमशुदगी का नाटक कर पुलिस को गुमराह किया-
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए मृतक के परिवार के साथ रहकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सामान्य व्यवहार करता रहा। हालांकि पुलिस की तकनीकी जांच और सख्त पूछताछ में उसकी सच्चाई सामने आ गई।

ग्रामीणों का आक्रोश, चक्काजाम कर प्रदर्शन-
घटना के खुलासे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर करीब 6 घंटे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के मकान तोड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया-
मृतक धनराज योगी आरोपी के यहां मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध थे।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण-
एसडीओपी विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE