BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 1:53 pm
BIG NEWS : नीमच में पैरोल पर बाहर आए युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, आरोपी ने घात लगाकर किया हमला, युवक आईसीयू में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल, परिजनों का बड़ा आरोप- मुखबिरी के शक में रची साजिश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सिंगोली मार्ग पर पैरोल पर जेल से बाहर आए अशोक धाकड़ पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुख्यात तस्कर पप्पू धाकड़ ने साथियों के साथ मिलकर अशोक धाकड़ की बाइक को स्कॉर्पियो वाहन से टक्कर मारी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल अशोक धाकड़ को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पत्नी को छोड़कर लौट रहे थे घर- 
जानकारी के अनुसार हाथीपुरा निवासी अशोक धाकड़ अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी। हादसे में अशोक धाकड़ के हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुखबिरी के शक में हमले का आरोप
परिजनों के अनुसार करीब तीन वर्ष पुराने एक विवाद के बाद आरोपी पप्पू धाकड़ को अशोक पर मुखबिरी का शक था। इसी कारण वह लगातार अशोक एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पिता ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
घायल के पिता देवीलाल धाकड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व में सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बढ़े और यह हमला हुआ।

वाहन जब्त, आरोपियों की तलाश जारी- 
रतनगढ़ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घायल अशोक धाकड़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परिवार ने सुरक्षा की मांग की- 
देवीलाल धाकड़ ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके बेटे एवं परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE