BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 3:36 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, आरोपी ने शूटआउट एट लोखंडवाला देखकर बनाई क्राइम प्लानिंग, बोहरा कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी, 5 लाख से बढ़ाकर मांगे 15 लाख, साइबर ट्रैकिंग से पकड़ा गया आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने बॉलीवुड एवं हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित होकर वारदात की साजिश रची थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मोबाइल कॉल कर मांगी फिरौती-
पुलिस के अनुसार फरियादी तैय्यब अली पिता हकीमुद्दीन हाफिजी बोहरा निवासी मुफद्दल टाउनशिप, नई अभिनंदन ग्रीन वैली मंदसौर ने 19 मई 2026 को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कॉल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के बाद थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 308(2), 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के निर्देशानुसार फरियादी ने आरोपी से बातचीत जारी रखी। इस दौरान आरोपी ने दोबारा फोन कर फिरौती की रकम बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस-
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 22 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान पिता कल्लू खां, निवासी चंद्रपुरा हाल मुकाम खिलचीपुरा थाना नई आबादी मंदसौर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक कीपैड मोबाइल जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 97 हजार रुपये बताई गई है।

फिल्मों से प्रेरित होकर बनाई साजिश-
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 3-4 वर्ष पहले वह फरियादी के मकान पर एसी फिटिंग के काम से गया था। तभी उसने फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। आरोपी ने इस वारदात के लिए करीब 7 माह पहले अलग मोबाइल खरीदा था, जिसका उपयोग केवल अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ट्रेन यात्रा के दौरान उज्जैन-इंदौर के बीच चार्जिंग पर लगे एक मोबाइल से सिम चोरी की थी। साथ ही एक मजदूर के नाम से सिम लेने की भी योजना बनाई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने “शूटआउट एट लोखंडवाला” सहित कई बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज देखकर इस अपराध की योजना बनाई थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कलेश, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाल, साइबर सेल एवं थाना स्टाफ के कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE