BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : दतिया में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर जावरा में.. <<     KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एथलेटिक.. <<     KHABAR : प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए अधिकारियों.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन.. <<     BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने.. <<     KHABAR : एशियन गेम्स में एमपी के जय मीना ने रचा.. <<     KHABAR : बारिश से मक्का, मिर्च, कपास को नुकसान, 18.4.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2026, 10:49 am
KHABAR : डोल ग्यारस पर रतनगढ़ में निकले भगवान के बेवाण, झंडा चौक पर अखाड़े के हैरतअंगेज करतब, नदी दरवाजा पहुंचकर हुआ भगवान का अभिषेक, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। मंगलवार को नगर में डोल ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों से भगवान के बेवाण निकाले गए। आयोजन की शुरुआत सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सभी बेवाणों को झंडा चौक लाया गया, जहां पवन व्यायामशाला के उस्तादों ने हैरतअंगेज अखाड़ा करतब प्रस्तुत किए।

करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद सभी बेवाण एवं भगवान के रथ को नदी दरवाजा ले जाया गया। यहां भगवान को नदी के पानी से स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया गया। इस दौरान पवन व्यायामशाला की ओर से अखाड़े के विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया गया।

साढ़े तीन क्विंटल खिचड़ी का लगाया भोग-
चारभुजा मित्र मंडल की ओर से करीब साढ़े तीन क्विंटल खिचड़ी का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इसके बाद सभी बेवाणों को उनके संबंधित मंदिरों में ले जाया गया, जहां पुनः पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण हुआ।

बच्चों ने सजाईं आकर्षक झांकियां-
डोल ग्यारस के अवसर पर नगर में करीब एक दर्जन बेवाणों के साथ 30 से अधिक बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इन झांकियों को नगर परिषद के सीएमओ की ओर से पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कई मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई।

पूरे आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE