BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : दतिया में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर जावरा में.. <<     KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एथलेटिक.. <<     KHABAR : प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए अधिकारियों.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन.. <<     BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने.. <<     KHABAR : एशियन गेम्स में एमपी के जय मीना ने रचा.. <<     KHABAR : बारिश से मक्का, मिर्च, कपास को नुकसान, 18.4.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2026, 10:53 am
KHABAR : जावद-नीमच सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 4,197 करोड़ की मंजूरी, नीमच विधानसभा के 253 गांवों की करीब 59,700 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ, विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कैबिनेट ने जावद-नीमच दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मार्च 2031 तक निरंतर जारी रखने के लिए 4,197.58 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना को मंजूरी मिलने पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

यह परियोजना उन्नत सिंचाई तकनीक के माध्यम से जल की बचत, सिंचाई क्षमता में वृद्धि और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। परियोजना के निरंतर संचालन से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

253 गांवों की 59,700 हेक्टेयर भूमि को लाभ-
परियोजना के तहत विशेष रूप से नीमच विधानसभा क्षेत्र के 253 गांवों की करीब 59,700 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की बात कही गई है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE